लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण नैमिषनगर और वरुण विहार योजनाओं में दो हजार भूखंडों का पंजीकरण नवंबर के अंत तक शुरू कर सकता है। शारदानगर योजना में 26 अक्तूबर से 1300 फ्लैटों के लिए आवेदन होंगे। एक बीएचके फ्लैट की कीमत करीब नौ लाख और दो बीएचके की करीब 30 लाख रुपये होगी।
