सिद्धार्थनगर। सदर नगरपालिका कार्यालय के सभागार में नगरपालिका बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक नगरपालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह एवं अधिशासी अभियंता आशीष सिंह की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान नगर के विकास कार्यों, जनसमस्याओं तथा आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक की शुरुआत पिछली बोर्ड बैठक में पारित प्रस्तावों की संपुष्टि के साथ हुई। इसके बाद नगर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए पेयजल आपूर्ति, जल निकासी व्यवस्था, पथ प्रकाश, सड़क निर्माण सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया।नगरपालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव एवं संबंधित अधिकारियों ने सभासदों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में नगर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने पर जोर दिया गया।बैठक में सभासदों की रही प्रमुख उपस्थितिबैठक में राजू मौर्या, इमरान सिद्दीकी, संतोष चौधरी, फतेह बहादुर सिंह, धनंजय सहाय, राजाराम लोधी, सतीश रस्तोगी, मनोज कुमार सिंह, जंग बहादुर, वरुण, संदीप जायसवाल, सुधीर यादव, केदार जायसवाल एवं शिवकुमार सहित अन्य सभासद और सभासद प्रतिनिधि उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त नगरपालिका के मनोनीत सभासदों एवं संबंधित विभागों के कर्मचारियों ने भी बैठक में सहभागिता की।बैठक का समापन नगर के चहुंमुखी विकास, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ हुआ।
