जिला संवाददाता श्रीकांत अग्निहोत्री फर्रुखाबाद
दानमंडी गांव में पंचायत घर से दो एलईडी, बैटरी, इन्वर्टर, मॉनिटर और सोलर प्लेट गायब; पुलिस से की गई शिकायत
जहानगंज, फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के दानमंडी गांव स्थित पंचायत घर में चोरी का मामला सामने आया है। पंचायत घर से सामान गायब होने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद ग्राम प्रधान पति अजय दीक्षित ने पुलिस को सूचना दी और मामले में कार्रवाई की मांग की।
ग्राम प्रधान पति अजय दीक्षित के अनुसार, 28 तारीख की शाम करीब 7 से 8 बजे तक पंचायत घर में सब कुछ ठीक था। लेकिन अगली सुबह जब पंचायत घर पहुंचकर देखा गया, तो वहां रखा सामान गायब मिला। चोरी हुए सामान में दो एलईडी, दो बैटरी, इन्वर्टर, मॉनिटर और सोलर प्लेट शामिल हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान पति ने आनन-फानन में डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वहीं, पंचायत सहायक के पद पर नियुक्त अंशिका दीक्षित की ओर से जहानगंज थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की गई है।
इस संबंध में जहानगंज थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
