पूर्व विधायक दिलीप सिंह कल्लू यादव ने दरगाह शरीफ में पेश की पवित्र चादर, विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर विनय यादव रहे मौजूद
मुजीब अहमद ब्यूरो चीफ सूर्योदय भास्कर।
बिल्हौर, कानपुर नगर। कानपुर जिले के मकनपुर (बिल्हौर) स्थित हजरत सैयद बदीउद्दीन जिंदा शाह मदार (रह.) के 610 वें उर्स-ए-कुतुबुल मदार के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने दरगाह शरीफ में अकीदत के साथ पवित्र चादर पेश की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के वर्ष 2027 में पुनः मुख्यमंत्री बनने की दुआ मांगी गई।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिलीप सिंह कल्लू यादव जी ने दरगाह शरीफ में चादरपोशी कर प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और समाजवादी पार्टी की सफलता की कामना की। उनके साथ समाजवादी पार्टी के बिल्हौर विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर विनय यादव भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष साहिर हुसैन जाफरी जी ने सभी नेताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में आशीष यादव, बिजेंद्र यादव एवं जोनल अध्यक्ष डॉ. उपदेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नेताओं ने दरगाह शरीफ में अकीदत के साथ हाजिरी लगाई और प्रदेश की तरक्की, सामाजिक सद्भाव तथा आपसी भाईचारे की कामना की। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
प्रमुख रूप से उपस्थित: पूर्व विधायक दिलीप सिंह कल्लू यादव, विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर विनय यादव, जिला उपाध्यक्ष साहिर हुसैन जाफरी, आशीष यादव, बिजेंद्र यादव एवं जोनल अध्यक्ष डॉ. उपदेश सिंह।
