गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई है। आनन-फानन उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की विशेष टीम की देखरेख में उनका इलाज हो रहा है। अफजाल अंसारी के भतीजे और मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी ने यह जानकारी दी है।
