सूर्योदय भास्कर जिला संवाददाता शाहजहांपुर
लखनऊ स्थित शासकीय आवास पर हुई मुलाकात, भेंट की जानकारी साझा कर जताया आभार
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ स्थित उनके शासकीय आवास पर आज शाहजहांपुर की जलालाबाद विधानसभा से भाजपा की संभावित उम्मीदवार अपूर्वा ठाकुर ने अपने पति अजय गुप्ता के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने इसे सौहार्दपूर्ण मुलाकात बताया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के बीच जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उनसे मुलाकातें होती रहती हैं। शिष्टाचार भेंट को आपसी संवाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने के अवसर के रूप में देखा जाता है।
मुलाकात के बाद साझा किए गए संदेश में उपमुख्यमंत्री के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा गया कि लखनऊ स्थित शासकीय आवास पर उनसे भेंट करने का अवसर मिला और उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ
