ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने लकड़ी रुकवाई
धीरेन्द्र श्रीवास्तव
सूर्योदय भास्कर ब्यूरोचीफ सीतापुर
सीतापुर । मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम पेरियाकोडर में वन विभाग की भूमि पर लगे पेड़ों को एक ग्रामीण द्वारा काटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वन विभाग की जमीन पर खड़े पेड़ों को काटकर उनकी लकड़ी ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने मामले की शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की।ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काटे गए पेड़ों की लकड़ी को ले जाने से रुकवा दिया इसके बावजूद रात में कुछ लकड़ी आरोपी उठा ले जिसके कीमत पचासों हजार बताई जा रही है । हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि लकड़ी रुकवाने के बाद भी अब तक संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।क्या बोले जिम्मेदार: इस संबंध में मिश्रिख रेंजर सिकंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले में टीम को मौके पर भेजकर शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।अब देखना यह है कि वन विभाग मामले की जांच कर वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कब तक कार्रवाई करता है।
