सूर्योदय भास्कर ब्यूरो सीतापुर । 31अक्टूबर को जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयन्ती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि करते हुये नमन भी किया।साथ ही मुख्य विकास अधिकारी डा0 दीक्षा जोशी ने विकास भवन सभागार में लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयन्ती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि करते हुये नमन भी किया एवं विकास भवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ भी दिलायी।जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने कलेक्ट्रेट सभागार/मुख्य विकास अधिकारी डा0 दीक्षा जोशी ने विकास भवन सभागार में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सभी को राष्ट्रीय एकता की ‘‘मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयन्त करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल का दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं, की शपथ भी दिलायी, उनको याद भी किया एवं उनके विचारों पर प्रकाश भी डाला।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
