कानपुर (बिल्हौर)- बिल्हौर बार एसोसिएशन बिल्हौर के सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम का आयोजन बिल्हौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश कटियार एडवोकेट एवं महामंत्री सौरभ कटियार एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्तागणों ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान को याद किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और अदम्य साहस से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिवक्ताओं के बीच मिष्ठान वितरण किया गया सभी अधिवक्ताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर बिल्हौर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
