बिल्हौर/कानपुर नानामऊ जिला पंचायत क्षेत्र के सदस्य गगन सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने टीनशेड, सड़क, पुलिया, नाली निर्माण और स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जाने की जानकारी देते हुए जनता से किए गए वादों के क्रियान्वयन का विवरण दिया।गगन सिंह ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव सक्रिय रहेंगे।प्रेस वार्ता में उन्होंने भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही जनता से किए गए वादों को पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है, जिसे निभाने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।
