सूर्योदय भास्कर संवाददाता।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और संगठित गिरोह बनाकर दो कारें हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित विवेक कुमार ने सुमित सिंह और अतुल सिंह नामक व्यक्तियों के विरुद्ध गोमती नगर विस्तार थाने में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।क्या है पूरा मामला?शिकायतकर्ता विवेक कुमार (पुत्र प्रमोद कुमार) के अनुसार, उनके नाम पर दो काले रंग की मारुति स्विफ्ट कारें (पंजीकरण संख्या यूपी 32 आर एक्स 1489 और यूपी 32 एस सी 2123 पंजीकृत हैं। आरोप है कि सुमित सिंह और अतुल सिंह ने मिलकर एक सोची-समझी आपराधिक साजिश रची। आरोपियों ने पीड़ित को धोखे में रखकर, उसकी सहमति या अनुमति के बिना, 269 रामाश्रय का पुरवा (खरगापुर, गोमती नगर) स्थित पते से दोनों गाड़ियां अपने कब्जे में ले लीं और उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर छिपा दिया।धमकी देने और गाड़ियां न लौटाने का आरोपपीड़ित का आरोप है कि जब भी वह अपनी गाड़ियां वापस मांगता है, दोनों आरोपी अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के बल पर उसे डराते-धमकाते हैं, टालमटोल करते हैं और वाहन लौटाने से साफ इनकार कर देते हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी इन वाहनों का इस्तेमाल अपने अवैध आर्थिक लाभ के लिए कर रहे हैं।साक्ष्य उपलब्ध होने का दावाप्रार्थना पत्र में पीड़ित ने यह भी उल्लेख किया है कि उसके पास आरोपियों की आपसी बातचीत और वाहनों को अवैध कब्जे में रखने से जुड़े पुख्ता ऑडियो एवं वीडियो रिकॉर्डिंग के साक्ष्य मौजूद हैं।कठोर कार्रवाई और वाहन बरामदगी की मांगपीड़ित विवेक कुमार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता और साजिश को संज्ञान में लेते हुए दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत एवं कठोर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाए, तथा दोनों गाड़ियों को जल्द से जल्द बरामद कर उन्हें सौंपा जाए।
