बिल्हौर : मातृभूमि और परिवार का नाम रोशन करने वाली आकृति सिंह, पुत्री सुनील सिंह (नीलू सिंह )पूर्व प्रधान मदारा राय गुमान ने हाल ही में असाधारण शैक्षणिक सफलता का परचम लहराया है। महज तीन महीनों के भीतर टीजीटी स्तर की तीन प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर उन्होंने अपनी मेहनत और लगन का लोहा मनवाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत उन्होंने लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड गणित परीक्षा में उत्तर प्रदेश में चौथा रैंक हासिल किया है, जो कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।
इससे पूर्व उन्होंने शिक्षा सेवा चयन आयोग की टीजीटी परीक्षा में 64वीं रैंक तथा डीएसएसएसबी (DSSSB) टीजीटी गणित परीक्षा में 55वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रमाण दिया था। इतने कम समय में लगातार तीन बड़ी सफलताएं मिलने से न केवल चौहान परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और जश्न का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों का मानना है कि आकृति का यह सफर अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

महज तीन महीनों के भीतर टीजीटी स्तर की तीन प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर उन्होंने अपनी मेहनत और लगन का लोहा मनवाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत उन्होंने लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड गणित परीक्षा में उत्तर प्रदेश में चौथा रैंक हासिल किया है, जो कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।
