फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरीखेड़ा गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच उपजा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए जमकर मारपीट की और गाली-गलौज की।पीड़िता रीता ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर गांव के ही अनुराग, गौरव, पूनम और मीना पर मारपीट व बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने विरोध दर्ज कराया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।मारपीट की इस घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
