सूयोदय भास्कर बिल्हौर, कानपुर नगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर बिल्हौर में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर विनय यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया।इस अवसर पर इंजीनियर विनय यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द के लिए समर्पित रहा। उनकी जयंती पर हम सभी संकल्प लेते हैं कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा करेंगे। कोई भी शक्ति या सत्ता यदि आपसी सौहार्द और अमन-चैन को बिगाड़कर अपना स्वार्थ सिद्ध करने का प्रयास करेगी, तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।उन्होंने कहा कि हम सब देशवासी आपस में जुड़े रहेंगे और एक-दूसरे को जोड़ने का काम करेंगे। देश की एकता, भाईचारा और संविधान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में रजनीश यादव, राजेंद्र पाल, जगत सिंह, जनार्दन सिंह, राहुल यादव, कुलदीप कुमार, दीप सिंह, महेंद्र सिंह सहित समाजवादी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन जय संविधान, जय हिंदुस्तान के उद्घोष के साथ हुआ।
