रचना सिंह गौतम ने जताया आभार, अपर्णा बंसल जैन ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों पर रखे विचार, इंजीनियर विनय यादव ने किया संचालन
अरौल, बिल्हौर (कानपुर नगर)। 209 बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के अरौल में मातृशक्ति महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आदरणीय अर्पणा बंसल जैन रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की माताओं-बहनों, बुजुर्गों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की आयोजक एवं बिल्हौर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रचना सिंह गौतम ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 12 वर्षों से जनता के बीच रहकर गरीबों और जरूरतमंदों की लड़ाई लड़ना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों और क्षेत्र की जनता ने जिस तरह अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। थाने और तहसील में दलाली की व्यवस्था खत्म करने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।
मुख्य अतिथि अर्पणा बंसल जैन ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा, अधिकार और सामाजिक भागीदारी मजबूत करना जरूरी है। मातृशक्ति को समाज में बराबरी का अवसर मिलना चाहिए और उनकी आवाज को सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए।
राष्ट्रीय प्रवक्ता नीतेन्द्र यादव ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और सम्मान को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। महिलाओं की समस्याओं को सुनना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन समाजवादी पार्टी के बिल्हौर विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर विनय यादव ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र से आई माताओं-बहनों का स्वागत और आभार व्यक्त किया।
समारोह का समापन महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
कार्यक्रम का समापन मातृशक्ति के सम्मान, महिलाओं के अधिकारों तथा समाज में उनकी भागीदारी को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव बैकुंठ नाथ भारतीय, जिलाध्यक्ष सुलेखा यादव, पूजा यादव, महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव दीपशिखा सहित अनेक अतिथियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर आशीष कटियार ब्लॉक अध्यक्ष, कंचन पाल, आरपी पाठक, रुपेश कटियार, कपूर कटियार, ज्ञान चंद कोरी, अरुणा यादव, किरण सिंह, राहुल यादव, ऋषभ यादव जिलाध्यक्ष, शशिकांत पाल महासचिव, शादाब उपाध्यक्ष, साहिर हुसैन जाफरी उपाध्यक्ष, डॉ. उपदेश, शौर्य यादव, रमेश गौतम, डॉ अलोक शर्मा, हरेंद्र गौतम बंटी फयाज, बिहारी लाल यादव, बेरेंद्र वर्मा, मनीष कटियार, अनुज यादब, विमल कोरी, अनिल कुशवाह, आशा कुशवाहा,शंध्या पाल, सोनी यादव, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन मातृशक्ति के सम्मान, अधिकार और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
आयोजक: रचना सिंह गौतम, पूर्व प्रत्याशी 209 बिल्हौर विधानसभा।
