शिवराजपुर, बिल्हौर कानपुर। शिवराजपुर ब्लॉक स्थित डोड़वा जमोली सहकारी समिति पर पिछले 35 वर्षों से सचिव पद पर तैनात रहे सुभाष शुक्ला आज अपनी दीर्घकालिक और बेदाग सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके रिटायरमेंट की खबर से क्षेत्रीय किसानों में उदासी का माहौल है।अपने पूरे कार्यकाल के दौरान सुभाष शुक्ला ने अन्नदाताओं के हितों को सर्वोपरि रखा। धान और गेहूं के बुआई सीजन में जब अक्सर खाद और बीज की किल्लत की समस्या उत्पन्न होती है, तब भी उन्होंने अपनी कुशल कार्यप्रणाली से डोड़वा जमोली सोसाइटी के किसानों को कभी खाद की कमी या किसी अन्य प्रकार की परेशानी नहीं होने दी।सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में सहकारिता विभाग के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनके योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर रेडियो कोऑपरेटिव विवेक कुमार श्रीवास्तव, ब्रांच मैनेजर प्रशांत यादव, कैशियर शुक्ला जी, पंकज दुबे तथा डोड़वा जमोली के ग्राम प्रधान रामजी शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों और किसानों ने सुभाष शुक्ला को शॉल व फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखी भावी जीवन की कामना की।
